छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला, पेट्रोल भरवाने के बाद तीन आरोपियों ने मचाया उत्पात

Nil dhankar
20 May 2023 3:43 PM IST
पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला, पेट्रोल भरवाने के बाद तीन आरोपियों ने मचाया उत्पात
x
रायपुर न्यूज़

रायपुर। राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद होने से लोग परेशान हैं. इस बार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट की है. नुकीली चीज से हमला करने से युवक को चोटें आई है, जिसका इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है. यह घटना राजेंद्र नगर के अरोरा हाईवे पेट्रोल पंप की है.

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि पेट्रोल भरवाने के बाद पैसा मांगने को लेकर विवाद हुआ. पैसे मांगने पर नहीं देने पर तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. यह घटना बीती रात लगभग 1 बजे की है. घायल प्राथी युवक गौरव कुमार सेन को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मामला दर्ज कर किया गया है. जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Next Story