छत्तीसगढ़

खमतराई इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट

Nil dhankar
25 Feb 2022 9:09 AM IST
खमतराई इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट
x

रायपुर। खमतराई इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पुलिस से की. और बताया कि वे राम जी फ्यूल भनपुरी में ड्यूटी कर रहा था. इस दौरान रेहान कुरैशी का ड्रायवर आया. और बिना पैसे दिए पेट्रोल डालने को कहा. जिसका विरोध प्रार्थी ने किया। इस बात से नाराज रेहान कुरैशी के ड्राइवर ने गाली-गलौज कर हाथ-मुक्के से मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

वही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. और तलाश में जुट गई है.

Next Story