छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल सस्ता हुआ, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोत्तरी

Nil dhankar
1 April 2025 8:00 AM IST
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल सस्ता हुआ, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोत्तरी
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। 1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव टैक्स, बैंकिंग, बीमा, सार्वजनिक सेवाओं और परिवहन से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रदेश में पेट्रोल एक रुपए सस्ता हो गया है, हालांकि प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ने से सफर महंगा भी होगा। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से 15 रुपए तक होगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो रहा है। दूसरी ओर, PAN से आधार लिंक नहीं करने पर फाइन लगेगा, जिससे टैक्सपेयर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। जिसका फायदा अप्रैल महीने से मिलेगा। यानी मार्च की सैलरी में ये पैसा जुड़कर आएगा।

पेट्रोल सस्ता- राज्य सरकार ने VAT की कटौती की है, इसकी वजह से आज 1 अप्रैल 2025 से लोगों को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1 रुपए सस्ता मिलेगा।

Next Story