छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में और सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया ये बयान

jantaserishta.com
6 Nov 2021 3:37 PM IST
छत्तीसगढ़ में और सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया ये बयान
x

रायपुर: केंद्र सरकार ने दिवाली पर पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम कर लोगों को बड़ी राहत दी केंद्र के फैसले के बाद भाजपा और एनडीए शासित 15 राज्यों ने वैट भी कम कर दियाऐसे में अब गैर भाजपा शासित राज्यों पर भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने का दबाव पड़ रहा है

छत्तीसगढ़ सरकार के GST मंत्री टीएस सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकती हैं, इस मामले में GST विभाग प्रस्ताव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगे राज्यों के दामों की तुलना कर रहे हैं। विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतिम निर्णय लेना है।



पेट्रोल और डीजल के दाम पर GST मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ होशियारी की है, केंद्र अपने आय में कोई कमी नहीं की है, केंद्र राज्यों की आय को प्रभावित की है। केंद्र पेट्रोल-डीजल में सेस राशि ले रही है, टीएस सिंहदेव ने कहा कि राज्यों को सेस की राशि नहीं मिलती।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story