छत्तीसगढ़

पालतू कुत्ते को उतारा मौत के घाट, मालिक के ऊपर FIR दर्ज

jantaserishta.com
17 Jan 2022 10:48 PM IST
पालतू कुत्ते को उतारा मौत के घाट, मालिक के ऊपर FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कुत्ते को मार दिया गया है. कुत्ते को किसी और ने नहीं बल्कि उसके मालिक ने मार डाला है. पालतू कुत्ते को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया है. इसे लकेर एनीमल रेस्क्यू का काम करने वाले रोहित पांडेय ने रोहित सिंह के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया है. पालतू कुत्ते को मारने पर FIR दर्ज कर लिया गया है.

दरअसल, रोहित सिंह एक छोटे कुत्ते के बच्चे को पाला हुआ था, जिसकी वह देख रेख करता था. 16 जनवरी की शाम को करीबन 6 बजे गली में कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. रोहित सिंह अपने पाले हुए छोटे कुत्ते को उठाकर पटक दिया. इससे कुत्ते की मौत हो गई.
पंडरी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि प्रार्थी रोहित पांडे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी रोहित सिंह दलदल सिवनी निवासी अपने पालतू कुत्ते को पटक कर मार दिया है. आरोपी के विरुद्ध आइपीसी की धारा 429 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पूरे मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
आईपीसी धारा 429 के मुताबिक किसी जीवजन्तु को वध करने या उसे विकलांग करने द्वारा रिष्टि जो कोई किसी हाथी, ऊंट, घोड़े, खच्चर, भैंस, सांड, गाय या बैल को, चाहे उसका कुछ भी मूल्य हो, इस अपराध में 5 साल की सजा का कारावास और आर्थिक दंड या दोनों किया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story