छत्तीसगढ़
बसना में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में पिथौरा, बसना और सरायपाली के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित
Shantanu Roy
24 July 2026 7:12 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन गुरुवार को स्थानीय मंगल भवन बसना में किया गया। यह कार्यक्रम एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) द्वारा भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद, जनपद पंचायत बसना की अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला तथा नगर पंचायत बसना की अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर उनके बेहतर जीवन एवं आत्मनिर्भरता की कामना की गई।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विकासखंड पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के पूर्व चिन्हांकित दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिसमें विकासखंड पिथौरा के 7, बसना के 18 तथा सरायपाली के 19 सहित कुल 44 दिव्यांगजनों को 85 सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए। इनमें 21 बैटरी चालित ट्रायसाइकिल, 8 व्हीलचेयर, 6 श्रवण यंत्र, 12 ट्रायसाइकिल, 2 वॉकिंग स्टिक, 2 सुगम्य केन, 2 टीएलएम किट तथा 2 रोलेटर (बैसाखी) शामिल हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक संगीता सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना स्वप्निल ध्रुव, एलिम्को रायपुर के प्रबंधक बंशीलाल साकेत, कनिष्ठ प्रबंधक धर्मेन्द्र यादव, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर राजेश बाघमारे, प्रशासनिक प्रबंधक विनीत भाटी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





