छत्तीसगढ़

स्थायी वारंटी नक्सली गिरफ्तार, 20 वर्षों से था फरार

Admin2
21 March 2021 2:46 PM GMT
स्थायी वारंटी नक्सली गिरफ्तार, 20 वर्षों से था फरार
x

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले के धुर नक्सल प्रभावित मानपुर इलाके में 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी नक्सली को मानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम संतराम निवासी सावरगांव महाराष्ट्र है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा से लगे गांवों में नक्सलियों की आवाजाही बनी रहती है। जब छत्तीसगढ़ में पुलिस का दबाव बढ़ता है तो वे महाराष्ट्र तथा उस ओर दबाव बढ़ने पर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। पिछले कई महीनों से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाने के कारण सीमा क्षेत्र में नक्सली वारदातों में भी कमी आई है।

Next Story