छत्तीसगढ़
जिले के जनप्रतिनिधियों ने दिल्ली में देखा स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक समारोह
Shantanu Roy
21 Aug 2025 10:17 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। नई दिल्ली में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के दो जनप्रतिनिधियों शामिल हुए। जनपद पंचायत सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत बडेसट्टी के सरपंच कलमू जोगा और जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत केरलापेदा के सरपंच भीमसेन वेट्टी ने इस राष्ट्रीय पर्व के भव्य आयोजन में शामिल हुए। देश की राजधानी में आयोजित इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना दोनों सरपंचों के लिए अत्यंत गर्व का विषय रहा।
दिल्ली यात्रा के पश्चात दोनों जनप्रतिनिधियों ने सुकमा लौटकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रविशंकर वर्मा, डीपीएम आरजीएसए किशोर देशमुख भी उपस्थित थे। सरपंचों के साथ इस यात्रा में वरुण मिश्रा, प्रोग्राम लीडर पिरामल फाउंडेशन को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुकमा जिले के ये दोनों बेटे स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक और गौरवमयी अवसर के साक्षी बने।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





