छत्तीसगढ़
रात में लोगों को दिन से ज्यादा लगेगी गर्मी, छत्तीसगढ़ का तापमान हाई
Nil dhankar
19 March 2022 4:31 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के आखिरी हफ्ते में रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है। लेकिन इस बार 10 सालों का रिकार्ड टूट गया है, 15 मार्च से ही दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिनों में प्रदेश के दक्षिण हिस्से में हवा आएगी। इसलिए दिन में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। लेकिन रात में नमी ज्यादा होने के कारण तापमान बढ़ेगा। रात में लोगों को दिन से ज्यादा गर्मी लगेगी। आने वाले दिनों में यही हालात रहे तो इस बार अप्रैल महीने में ही कई स्थानों पर लू की आशंका बढ़ जाएगी।
Next Story





