छत्तीसगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में आए लोग भी फहराएंगे अपने घर झण्डा

Nilmani Pal
2 Aug 2022 11:17 AM GMT
कलेक्टर जनदर्शन में आए लोग भी फहराएंगे अपने घर झण्डा
x

महासमुंद। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ ''आजादी के अमृत महोत्सव'' बिहान दीदीयों द्वारा बनाए जा रहे लगभग 25 हजार हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत फहरेगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने 11 से 17 अगस्त तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और इस अभियान में जनभागीदारी की पहल सुनिश्चित करते हुए इसे लोकप्रिय बनाने और इसकी सफलता के लिए विशेष प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की जा रही है। स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरियां भी आयोजित की जाएगी। कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती यामिनी साहू ने बताया कि उन्हें अभी हाल ढेड़ हजार झण्डे बनाने का ऑर्डर मिला है। इसके उपरांत और मिलने वाला हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए झण्डे जिले के घरों और सरकारी कार्यालयों में फहरेंगे। ये उनके लिए गौरव की बात है।

कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर और सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल पर राष्ट्रीय तिरंगा और राखियां खरीदी। खरीदे गए राष्ट्रीय झण्डे कलेक्टर और सीईओ ने आज कलेक्टर जनदर्शन में अपने समस्याओं को लेकर आए लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्हें निःशुल्क राष्ट्रीय ध्वज 11 से 17 अगस्त तक अपने घर पर फहराने को दिया। इनमें ग्राम सोरिद के श्री रामू विश्वकर्मा, सिनोधा के श्री शोभित राम साहू, मोहका के श्री लोकनाथ साहू, मुढ़ेना के श्रीमती राजकुमारी बारले, बरबसपुर की श्रीमती हेमलता साहू सहित अन्य लोगों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अलग-अलग जगह लगभग एक हजार निःशुल्क झण्डों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के आम जनता से भी अपील की कि वे आजादी के 75वीं वर्षगांठ एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने घर प्रतिष्ठान आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। यह बात भी ध्यान रखें कि राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सम्मान हो।

कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों से भी कहा कि वे अपने-अपने कार्यालयों और घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और समूह की दीदीयों को झंडा बनाने का ऑर्डर दें। जिला प्रशासन के मुताबिक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को तिरंगा फहरेगा।

Next Story