छत्तीसगढ़

वॉटरफॉल की सुंदरता लुभा रहा लोगों को

Nil dhankar
26 July 2023 10:57 AM IST
वॉटरफॉल की सुंदरता लुभा रहा लोगों को
x
छग

जांजगीर। इस साल जिले में कम बारिश हुई है। इसके बाद भी सोनगुढ़ा वॉटर फॉल छलक रहा है। वैसे तो यहां रोज लोग मौसम का मजा लेने के लिए जाते हैं, लेकिन रविवार को अधिक भीड़ रहती है। सोनगुढ़ा जलप्रपात जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय से लगभग 20 से 25 किमी दूर ग्राम नगरदा के पास की गुडहा पहाड़ी पर है। इस झरने की खास बात यह है की यहां आपको 2 झरना देखने को मिलेगा। सक्ती जिले में कुछ वाटरफॉल है। हालांकि ये वाटरफॉल लोगों के बीच खास प्रसिद्ध नहीं है।

इसका एक कारण यह भी है कि जिले के कुछ स्थानों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा तो पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई। लेकिन उसे मूर्त रूप नहीं दिया गया। इसलिए चाहे क्रोकोडायल पार्क हो या दमऊधारा या झोरझोरा जलप्रपात लगभग अनजाना सा ही रह गया है। फिर भी कुछ संख्या में लोग सोनगुढ़ा के जल प्रपात का लुत्फ उठाने बारिश के मौसम में यहां आते रहते हैं। हरे-भरे पेड़ पौधों के बीच यह जलप्रपात अलग ही खूबसूरती बिखेरता है।

ये वीडियो महासमुंद जिले की है...


Next Story