छत्तीसगढ़

60 किलो वजनी कछुआ देखकर हैरत में पड़े लोग

Nil dhankar
3 Jan 2023 2:33 PM IST
60 किलो वजनी कछुआ देखकर हैरत में पड़े लोग
x
छग

जांजगीर। जांजगीर में एक बड़े आकार का कछुआ मिला है, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कचुएं का वजन करीब 60 किलो बताया जा रहा है। लोकल गोताखोरों की मदद से कछुएं को बैराज में छोड़ दिया गया है।

ये पूरा मामला जांजगीर के बिर्रा बसंतपुर बैराज का है। दरअसल आज मंगलवार की सुबह कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए बसंतपुर बैराज आये थे। यहां पर उनकी जाल में कछुआ फंस गया। मछुआरों ने जाल को बाहर निकाला तो 60 किलो वजनी कछुआ देखकर सभी हैरार रह गये। इधर जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर कछुए को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोकल गोताखोरों की मदद से कछुआ को बैराज में वापस छोड़ा गया।


Next Story