छत्तीसगढ़

लोगों को एचआईवी एड्स के प्रति किया गया जागरूक

Nilmani Pal
1 March 2025 3:53 PM IST
लोगों को एचआईवी एड्स के प्रति किया गया जागरूक
x

दुर्ग। सेठ आर. सी. एस. कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब एवं रेड क्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में एचआईवी एड्स जागरूकता को लेकर गौरव पथ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के द्वारा विद्यार्थियों ने एचआईवी एड्स के होने के कारणों एवं बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया। मुख्य कारणों में असुरक्षित यौन संबंध, एक ही सुई का एक से अधिक बार उपयोग, संक्रमित रक्त से एंव गर्भवति महिला से उसके बच्चे में फैलता है।

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि यह बीमारी साथ बैठ कर खाने से, संक्रमित व्यक्ति के कपड़े पहनने से, शौचालय का उपयोग से नहीं फैलता है। साथ ही जानकारी दी कि एचआईवी एड्स की जांच के लिए एलिसा टेस्ट शासकीय चिकित्सालय में कराया जा सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद यादव और सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में आम जन भी उपस्थित थे। नाटक का आयोजन रेड क्रास रेड रिबन की नोडल अधिकारी फरहा परवीन सिद्दीकी के निर्देषन में सम्पन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में उर्वषी, सनतन, निर्झरा, खिलेष कुमार, संदीप, कुषल, भारती साहू, समिक्षा साहू एवं षिवांगी बाजपेयी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Next Story