छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने की मुलाकात

Nil dhankar
6 Jan 2023 5:33 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने की मुलाकात
x

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित उनके निवास कार्यालय में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी की बीमारी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों ने इससे होने वाली तकलीफों और इलाज में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने इसके पीड़ितों को राज्य शासन द्वारा सहायता उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी जरुरतों व मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने का आश्वासन दिया।

बेमेतरा की खबर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक 5 लाख 88 हजार 313 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बेमेतरा जिले में चालू सीजन के दौरान 102 सहकारी समितियों के अन्तर्गत 125 धान उपार्जन केन्द्रों में धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। किसानों से धान की खरीदी शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक की जा रही है। राज्य शासन द्वारा 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जायेगा।

Next Story