छत्तीसगढ़

गांव का नाम सुनते ही शादी से मना कर देते है लोग, लड़की नहीं मिलने से लड़के परेशान

Nil dhankar
12 May 2026 4:17 PM IST
गांव का नाम सुनते ही शादी से मना कर देते है लोग, लड़की नहीं मिलने से लड़के परेशान
x
पढ़े पूरी खबर

धमतरी। जिले में एक गांव ऐसा है, जहां अवैध शराब बिक्री ने युवाओं के भविष्य पर ताला लगा दिया है। गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशे की चपेट में हैं। हम बात कर रहे हैं कुरूद विकासखंड के ग्राम कल्ले की, जो आज एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जिसे सुनकर शासन और प्रशासन दोनों को शर्मसार होना चाहिए।

इस गांव में पिछले 10 सालों से अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है। आलम ये है कि गांव की गलियों में शराब की नदियां बह रही हैं और नशे में धुत लोग सरेआम गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं, लेकिन इस नशे की सबसे बड़ी कीमत गांव के युवक और युवतियां चुका रहे हैं।

कल्ले गांव के माता-पिता की आंखों में आज चिंता की गहरी लकीरें हैं। वजह ये है कि उनके बच्चों के हाथ पीले नहीं हो पा रहे। जब भी गांव के किसी युवक के लिए रिश्ता लेकर ग्रामीण दूसरे गांव जाते हैं तो सामने से एक ही जवाब मिलता है कि जिस गांव में शराब का तांडव हो वहां हम अपनी बेटी नहीं भेजेंगे। वहीं गांव में लड़के पक्ष के लोग लड़की देखने आते हैं तो लड़के पक्ष के लोग भी यही कहकर लड़की मांगने से साफ इनकार कर देते हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि लड़कों की उम्र निकलती जा रही है। बदनामी के डर से दूसरे गांव के लोग कल्ले गांव में रिश्ता जोड़ने से कतरा रहे हैं।

Next Story