छत्तीसगढ़

IAS के टैलेंट की तारीफ कर रहे लोग, गिटार थामकर गाया छत्तीसगढ़ी गीत

Nilmani Pal
2 Nov 2022 7:08 AM GMT
IAS के टैलेंट की तारीफ कर रहे लोग, गिटार थामकर गाया छत्तीसगढ़ी गीत
x

बलोदा बाजार। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 22 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जश्न का मोहाल था। इस दौरान राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में धूम धाम से राज्योत्सव मनाया गया। इस ऐतिहासिक दिन पर बलोदा बाजार कलेक्टर IAS रजत बंसल का एक अलग अवतार जिले के लोगों ने देखा। राज्योत्सव कार्यक्रम 2022 में कलेक्टर रजत बंसल ने अपनी आवाज़ और गिटार की धून पर जमकर रंग जमाया । कलेक्टर के इस अनोखे अंदाज़ को देखकर हर कोई हैरान था। तो वही IAS रजत बंसल के इस छुपे टैलेंट की लोग जमकर तारीफ कर रहे है।

गिटार पर थिरकती अंगुलियों के बीच साथी अधिकारियों की फरमाइश पर जिला कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ी भाषा में गाना गाया। गिटार थामे कलेक्टर रजत बंसल ने अपनी आवाज का जादू राज्योत्सव में बिखेरते नजर आए। इस गाने के बोल थे."…अब्बड सुगहर हे हमर छत्तीसगढ…." लोगो ने तालिया बजाकर कलेक्टर का उत्साह वर्धन किया । कलेक्टर रजत बंसल ने खुद अपने स्वरचित गाने को गा रहे थे।


Next Story