छत्तीसगढ़

महिला पार्षद को पागल बताने वाले महापौर के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, जमकर हुआ बवाल

Nilmani Pal
16 May 2023 9:54 AM GMT
महिला पार्षद को पागल बताने वाले महापौर के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, जमकर हुआ बवाल
x
छग

कोरबा। जिले में जर्जर अटल आवास की मरम्मत नहीं होने से नाराज लोगों ने महापौर राजकिशोर प्रसाद और सांसद ज्योत्सना महंत का घेराव कर दिया। नगर निगम के वार्ड क्रमांक- 14 पंप हाउस स्थित अटल आवास के मकान का छज्जा पिछले दिनों गिर गया था, जिसके बाद से लोगों में भारी नाराजगी थी। इसी को लेकर लोगों ने महापौर और सांसद का घेराव कर दिया। बाद में महापौर मद से अटल आवासों की मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

निगम के वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस स्थित अटल आवास के एक मकान का छज्जा पिछले दिनों गिर गया था। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी। छज्जा गिरने की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम हितानंद अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण भी किया था। उन्होंने 1 मई को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 15 मई तक अटल आवास के जीर्णोद्धार की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि मांग पूरी नहीं होने पर महापौर निवास का घेराव करेंगे। हितानंद अग्रवाल ने चेतावनी दी थी कि अटल आवास के रहवासी महापौर के ही घर में और महापौर अटल आवास में रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि अटल आवास पंप हाउस कॉलोनी क्षेत्र के मकान काफी जर्जर हैं। कई मकान तो इतने खस्ताहाल हैं कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां कई घरों में छज्जा गिरने की घटना भी सामने आ चुकी है, ऐसे में लोगों में मकानों की मरम्मत नहीं होने को लेकर भारी नाराजगी थी। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम को जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने मरम्मत को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्रमांक 13 परिवहन नगर की महिला पार्षद रितु चौरसिया को जनता, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच पागल कह दिया। जिससे वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ गया। लोग महापौर का विरोध करने लगे। जनता के सामने महापौर ने रितु चौरसिया से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, तब कहीं जनता का आक्रोश थोड़ा सा कम हुआ।


Next Story