छत्तीसगढ़

कमल खिलाने का मन बना चुकी है उड़ीसा की जनता : ओपी चौधरी

Nil dhankar
18 May 2024 3:29 PM IST
कमल खिलाने का मन बना चुकी है उड़ीसा की जनता : ओपी चौधरी
x

रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने उड़ीसा के बरगढ़ लोकसभा अंतर्गत ब्रजराज नगर विधानसभा के पंचगांव में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेडी सरकार के कुप्रबंधन और कुनीतियों के कारण उड़ीसा की जनता कमल खिलाने का मन बना चुकी है। यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की तरह उड़ीसा में भी किसानों को धान की कीमत 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल और माता-बहनों को सुभद्रा योजना के तहत 50 हजार का नकद वाउचर देने का संकल्प पत्र लाया गया है। उड़ीसा में डबल इंजन की सरकार बनना तय है।

उपराष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई

ओपी चौधरी ने X पर लिखा, सरल व सहज व्यक्तित्व के धनी हमारे उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें... मैं प्रभु श्री राम से आपके आरोग्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

Next Story