छत्तीसगढ़

मुस्लिम समुदाय के लोग भी करते है मां चांग देवी के दर्शन, जानिए अलौकिक शक्ति के बारे में

Nilmani Pal
16 April 2024 10:41 AM GMT
मुस्लिम समुदाय के लोग भी करते है मां चांग देवी के दर्शन, जानिए अलौकिक शक्ति के बारे में
x

कोरिया। भरतपुर विकासखण्ड के मुख्यालय जनकपुर से सात किलोमीटर दूर भगवानपुर नामक गांव है, यहां शक्ति स्वरूपा मां चांग देवी अपनी अलौकिक शक्ति के साथ विराजमान हैं। जिस प्रकार सरगुजा संभाग में माँ महामाया की पूजा अर्चना की जाती है उसी प्रकार चांगभखार रियासत में मां चांग देवी का महत्वपूर्ण स्थान है।

प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित व आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत मनोहारी दृश्य वाला यह महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ पुरातात्विक केंद्र भी है। माता रानी यहां कब से विराजमान है इसके बारे में किसी को भी स्पष्ट ज्ञान नहीं है। जिस समय यहां पर चांगभखार रियासत थी उसी समय के शासको द्वारा यहां माता रानी की पूजा अर्चना की जाती थी, जो निरंतर यहां आने वाले भक्तों द्वारा लगातार की जा रही है।

मां चांग देवी हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों के लिए पूजनीय हैं। यह मंदिर एकता की मिसाल है। इस मंदिर में दोनों ही धर्म के लोग एक साथ माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर चांग माता के दर्शन करने छतीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश तक से श्रद्धालु आते हैं। यहां नवरात्रि में ज्योति कलश की स्थापना की गई है। इसके साथ ही शतचंडी यज्ञ भी चल रहा है। माता के दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है।

Next Story