छत्तीसगढ़

राजधानी में बढ़ते नशे से लोग परेशान

jantaserishta.com
17 Sept 2026 10:19 AM IST
राजधानी में बढ़ते नशे से लोग परेशान
x
अब युवक-युवतियां गांजा अफीम के जगह अब सिंथेटिक ड्रग्स जैसे एमडीएमए, कोकीन और एलएसडी ने लेना चालू कर दिया है.

रायपुर। रायपुर में अवैध नशे, सट्टेबाजी और देर रात तक संचालित होने वाले बार एवं होटलों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। शहर के विभिन्न इलाकों से स्थानीय लोगों ने नशे और अन्य अवैध गतिविधियों के बढऩे की शिकायत की है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन कई स्थानों पर अवैध कारोबार फिर से सक्रिय हो जाते हैं। लोगों ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त और सतत कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजधानी के कई बार, क्लब और होटल देर रात तक शराब परोसते रहते हैं। वीआईपी रोड सहित आउटर में हर बार में देर रात तक लोगों का आनाजाना लगा रहता है। और बार से निकलने के बाद नशे की हालत में स्थानीय रहवासियों से इन स्थानों पर अक्सर विवाद, मारपीट और शोर-शराबे की घटनाएं भी सामने आती हैं। यही हाल शहर के कई इलाकों का है जहां सट्टा, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। पुरानी बस्ती, गुढिय़ारी, खमतराई, तेलीबांधा, रायपुरा, टाटीबंध और नवा रायपुर, टाटीबंध, कटोरातालाब,ईदगाहभाठा, नेहरूनगर, नयापारा डबरी, गोलबाजार, संजयनगर, संतोषीनगर, बोरियाखुर्द आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ के स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि राजधानी के कई क्षेत्रों में नशे का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। हालांकि, पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन लोगों का मानना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोग लगातार अपने तौर-तरीके बदल रहे हैं। इससे इन पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।

होटल, क्लब-बार देर रात तक खुली रहती है
राजधानी रायपुर में होटल, क्लब-बार के देर रात तक खुली रहने के बाद भी नशा बढ़ रहा है। इस बढ़ते नशे के कारोबार से लोग काफी चिंतित हैं। यह एक गंभीर और चिंताजनक विषय बन गया है। अब युवा गांजा अफीम के जगह अब सिंथेटिक ड्रग्स जैसे एमडीएमए,कोकीन और एलएसडी ने लेना चालू कर दिया है जो काफी गंभीर विषय है। एक बार लत लगने के बाद सीधे मौत है। पैसे के लालच में होटल व क्लब संचालक ये सब ड्रग्स युवाओ को परोस रहे हैं साथ ही नियमों को ताक पर रखकर अपना खुद का कानून चलाने लगते हैं, तो यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा होता है। होटल, क्लब और बार वाले नियमों को ताक कर देर रात तक पार्टियों का आयोजन, रेव पार्टियां आयोजित करते हैं और वहां प्रतिबंधित नशीले पदार्थ परोसते हैं। कुछ होटल,बार और क्लब संचालक ऊंचे रसूख या भ्रष्टाचार के बल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के नियमों (जैसे समय सीमा और सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता) का उल्लंघन करते हैं।
युवाओं को आकर्षित करने वाट्सअप और शोसल मिडिया में तरह तरह के विज्ञापन देकर कॉलेज और स्कूल वाले युवाओं को अपनी जाल में फंसते हैं वे आसानी से इन जगहों पर नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। मजे की बात गर्ल्स भी इनके चंगुल में आ जाते हैं, राजधानी में बाहर से युवतियां पढऩे आती हैं और शहर की चकाचौंध देखकर वे अपने आप को पार्टी में जाने से रोक नहीं पाती और गिरोह के चंगुल में फंस जाती हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
राजधानी के सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध नशे के कारोबार, सट्टेबाजी और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की मांग की है साथ ही दोषी लोगों या इस अनैतिक धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार, 183 टेबलेट जब्त
राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उरला थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 183 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और वारदात में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को 16 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि थाना उरला क्षेत्र के ग्राम अछोली स्थित हीरा गार्डन के पास कुछ लोग दोपहिया वाहन से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर पहुंचे हैं और बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई। ्रद्यह्यश क्रद्गड्डस्र - जनता से रिश्ता परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मौके से चार युवकों को पकड़ा पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवकों और वाहन की पहचान की। इसके बाद घेराबंदी कर चारों युवकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम युवराज ध्रुव, सौरभ यादव, आकाशदीप और नीरज देवांगन बताया।
खंडहर में खुला हेरोइन मार्ट, टीम ने घेराबंदी कर 3 आरोपियों को दबोचा
राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 6.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नगदी, मोबाइल फोन और मोपेड समेत करीब 2 लाख रुपए का मशरूका भी जब्त किया है।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सांई नगर स्थित पॉम रेसीडेंसी खंडहर का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां कुछ संदिग्ध लोग अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) लेकर मौजूद हैं और उसे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान तीन संदिग्ध पुलिस के संपर्क में आए और टीम को देखकर भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आयुष दुबे, अदनान खान और अब्दुल रेहान बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6.33 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 13 हजार रुपए नगद, 4 आईफोन/मोबाइल फोन और मोपेड क्रमांक ष्टत्र 04 रूङ्ख 2906 जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से हेरोइन की सप्लाई और खरीदारों से जुड़े कनेक्शन को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचा जा सके। मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story