छत्तीसगढ़

खम्हारडीह पहुंचे विधायक पर उग्र हुए लोग, वापस लौटने किया मजबूर

Nil dhankar
11 Aug 2023 2:27 PM IST
खम्हारडीह पहुंचे विधायक पर उग्र हुए लोग, वापस लौटने किया मजबूर
x
रायपुर का मामला

रायपुर। रायपुर शहर के उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कुलदीप जुनेजा वापस जाओ के नारे विधायक के सामने ही लगा रहे हैं। लोगों का गुस्सा देखने के बाद विधायक चुपचाप वापस लौटते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल करने पर इसके पीछे की सियासी वजहें भी सामने आई।

मामला गुरुवार का है। जब अपने समर्थकों और कांग्रेस नेता राकेश धोतरे को लेकर विधायक कुलदीप जुनेजा खम्हारडीह बस्ती में पहुंचे थे। मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया जा रहा था । विधायक लोगों से मिल रहे थे तभी भाजपा के पार्षद रोहित साहू और कुछ स्थानीय वहां पहुंच गए। ये सभी कुलदीप जुनेजा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Next Story