छत्तीसगढ़

जेल से बाहर आये भाजपा नेता का लोगों ने किया भारी स्वागत

Shantanu Roy
22 April 2022 6:53 PM GMT
जेल से बाहर आये भाजपा नेता का लोगों ने किया भारी स्वागत
x
छग

जगदलपुर। आरटीओ कार्यालय में नाम पट्टिका पर काली स्याही लगाने के मामले पर हुई एफआईआर में 2 माह से जेल में बंद भाजपा नेताओं की रिहाई पर ढोल-नगाड़े फूल और गुलाल के साथ स्वागत किया। आरटीओ विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ बस्तर के समस्त नेताओं के नाम पट्टिका के साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में जगदलपुर मंडल, नगरनार मंडल के द्वारा आरटीओ विभाग में 6 जनवरी 2021 को ज्ञापन दिया एवं आरटीओ कार्यालय में नाम पट्टिका पर काली स्याही लगाने के मामले पर हुई एफआईआर में 54 दिनों से बंद भाजपा नेताओं की रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा, समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, संजय गांधी वार्ड की पीडि़त महिला के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों ने तीनों नेताओं नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त, तिवारी रघु सेठिया की रिहाई पर ढोल नगाड़े फूल और गुलाल के साथ स्वागत किया, स्वागत के पश्चात जनसैलाब पैदल रैली की शक्ल में मां दंतेश्वरी जी का दर्शन कर भाजपा कार्यालय पहुंचा।

जेल से छूटने के बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि सत्य की लड़ाई सत्ता से, न्याय की लड़ाई निरंकुश सरकार से है। भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ लड़ाई लडऩे वालों के ऊपर प्रकरण बनाकर जेल में डाल कर जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, कांग्रेस सरकार के इस दमनकारी नीति को छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है पुलिस को मजबूर कर कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कराया जा रहा है इन सब का जवाब आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता जरूर देगी।
स्वागत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में अपने नेता सुरेश गुप्ता को लड्डुओं से तौला गया। मौजूद प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, बस्तर महाराजा कमल चंद भंजदेव देव बेदु राम कश्यप, रूप सिंह मंडावी संजय पांडेय, मनीष पारख, सुधा मिश्रा, रोशन झा, तेजपाल शर्मा आशुतोष पाल रवि कश्यप पंकज आचार्य आदि शामिल थे।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story