छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जन सैलाब, देखें PHOTOS

Nilmani Pal
23 Aug 2022 7:42 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जन सैलाब, देखें PHOTOS
x


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिवस की बधाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा हैछत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान पुत्र मुखिया को लोगों ने हल और खुमरी भेंट कर दी शुभकामनाएं। वही कोटवार संघ का प्रतिनिधिमंडलभी पहुंचे है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे एवं स्वामी इंदुभवानंद शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर ने वैदिक मंत्रोंचारण कर मुख्यमंत्री बघेल को उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वही बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को फोटोफ्रेम व पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी और राज्यपाल ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उनके दीर्घायु की कामना की है।वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है‌ उन्होंने ट्वीट करते हुए सीएम भूपेश के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्होंने लिखा है-छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं, आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।'

इस मौके पर सीएम हाउस में दोपहर एक बजे तक ओपन हाउस है। कोई भी जन सामान्य भी जाकर सीएम बघेल को बधाई देते सकता है।





Next Story