छत्तीसगढ़

आज सुबह लोगों को हुआ ठंड का अहसास

Nilmani Pal
13 Nov 2022 10:05 AM IST
आज सुबह लोगों को हुआ ठंड का अहसास
x

बालोद। जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। कल की तुलना में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। सूर्योदय के दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। इस दौरान ठंडी हवा भी चली। लिहाजा लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

सुबह से दोपहर 2 बजे तक अधिकांश समय मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच धूप-छांव के बीच बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तर दिशा से ठंडी व शुष्क आ रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हो रही है।

रात व सूर्योदय के पहले ठिठुरन की स्थिति बन सकती है। आज से 15 नवंबर तक रात का पारा 14 डिग्री पर रहने के आसार है। इस दौरान 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। वातावरण में नमी की मात्रा 48 फीसदी रहने व 6 से 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल सकती है.

Next Story