भाजपा से तंग आ चुकी जनता, अब पांच राज्यों में लहराएगी कांग्रेस का परचम: मोहम्मद असलम

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने पांच राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा किए गए अधिसूचना का स्वागत किया है। चुनाव आयोग के ऐलान के साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि देश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने में तथा समानता से सभी दलों के साथ न्याय करने की भूमिका में चुनाव आयोग कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। अभी तक केंद्र की सत्ताधारी पार्टी द्वारा अपने दल के लिए सरकारी पैसों पर उद्घाटन, शिलान्यास, आधारशिला और अन्य सरकारी कार्यों के आयोजनों के नाम पर अघोषित चुनाव प्रचार कर रही थी और सांप्रदायिक एवं धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाकर लोगों को बांटने एवं आपसी सद्भाव को बिगाड़ने में लगी हुई थी, ताकि मतों का ध्रुवीकरण किया जा सके। अब उसमें पाबंदी लगना तय है। चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव आयोग इस प्रकार के दूषित वातावरण को पनपने नहीं देगा और उस पर कार्रवाई के लिए सदैव तत्पर रहेगा, ऐसा सभी उम्मीद करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





