छत्तीसगढ़
नेशनल हाइवे में लोगों को हुई भारी परेशानी, आरक्षण मुद्दे पर बीजेपी ने किया चक्काजाम
Nil dhankar
9 Nov 2022 2:35 PM IST

x
बीजापुर। आदिवासी आरक्षण के मुद्दे को लेकर बीजापुर में भाजपाइयों ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. यहां बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे में नैमेड चौक पर भाजपाई सड़क पर बैठ नारेबाजी करते रहे. नतीजतन वाहनों की आवाजाही कई घण्टों तक बाधित रही.
वहीं स्वास्थय ठीक नहीं होने से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके. उनकी जगह जिलाध्यक्ष श्री निवास मुदलियार की अगुवाई में भाजपाई सरकार पर बरसे. जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते 32% आरक्षण से आदिवसी वंचित हुए हैं. इसी तरह पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में चतुर्थ-तृतीय पदों के विरुद्ध भर्ती में स्थानीय बेरोजगारों की प्राथमिकता भी छिन गई है.
Next Story





