छत्तीसगढ़

अहिराज सांप देखकर घर से बाहर निकले लोग, रेस्क्यू कर छोड़ा गया सुरक्षित जगह पर

Nilmani Pal
20 Jun 2022 4:04 AM GMT
अहिराज सांप देखकर घर से बाहर निकले लोग, रेस्क्यू कर छोड़ा गया सुरक्षित जगह पर
x

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्रामीण के घर के अंदर अहिराज सांप घुस गया। सांप को देखकर परिवार वाले घबरा गए। अपनी जान बचाने सभी सदस्य भागकर घर से बाहर निकले। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। रेक्स्यू आपरेशन चलाकर सांप को घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। चकरभाठा बस्ती के रहने वाले मनजीत नायक पिता मनोज नायक(18) खेती किसानी का काम करते हैं। बीते शनिवार की रात मनजीत अपने स्वजन के साथ घर पर थे। बच्चे भी कमरे में टीवी देख रहे थे। मां खाना पकाने में व्यस्थ थी। इसी दौरान बगल के कमरे में छह फीट का अहिराज सांप घुस गया। इस बीच मनजीत की नजर सांप पर पड़ी।

उन्होंने लाइट जलाकर देखा को घबरा गया। फिर सांप के बारे में अपने माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद सभी सदस्यों ने घर से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन कोई सांप को बाहर निकालने के लिए आगे नहीं आए। इसके बाद मनजीत ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सांप के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। आरक्षक राजेश श्रीवास्तव और चालक शशांक दास ने घर के अंदर जाकर देखे तो छह फीट का अहिराज सांप घुसा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू करने वाली टीम को फोन लगाया। फिर लेने के लिए उसके घर गए। रेस्क्यू टीम के सदस्य को लेकर मौके पर पहुंचे। फिर पुलिसकर्मियों की मदद से सांप को रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। घंटों मशक्कत करने के बाद सांप को बाहर निकाल लिया गया। वहां से सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

Next Story