छत्तीसगढ़

मछली लूटने टूट पड़े लोग, वीडियो हो रहा वायरल

Nil dhankar
2 Jun 2022 1:10 PM IST
मछली लूटने टूट पड़े लोग, वीडियो हो रहा वायरल
x
छग

धमतरी। धमतरी में पिकअप से गिरी मछलियों को लूटने की घटना सामने आ गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दरअसल, धमतरी जिले के दानिटोला रोड पर बिलाई माता मंदिर के पास मछली लूटने की होड़ मच गई. मछली लेकर जा रही पिकअप के ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाए जाने से कंटेनर में रखी सारी मछलियां उछल कर सड़क पर आ गईं.

मछलियों को देखते हुए लोग लूटने के लिए टूट पड़े. किसी ने बर्तन में मछली को भर लिया, तो किसी ने डब्बे में भरा. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. ड्राइवर ने कुछ मछलियों को उठाया और वह भी चलता बना.


Next Story