
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी बढ़ सकती है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ते ही दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। बस्तर संभाग के जिले कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना जताई है।
उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भी तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सुरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहा।





