छत्तीसगढ़
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में गुस्सा, प्रदर्शन से हड़कंप
jantaserishta.com
11 Oct 2025 11:03 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: जिले में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पखांजूर क्षेत्र के गोण्डाहुर पीव्ही 53-54 के पास ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों ने खराब सड़क को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. गोण्डाहुर मिडिल स्कूल और पीव्ही 53-54 मिडिल स्कूल के बच्चे ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि पखांजूर से राजनांदगांव व मानपुर को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं. छात्रों ने कहा कि सड़क इतनी खराब है कि स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है, रोज गिरते-पड़ते पहुंचना पड़ता है.
सूचना मिलते ही गोण्डाहुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की. पुलिस अधिकारियों ने जल्द सड़क मरम्मत का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण और बच्चे शांत होकर वापस लौट गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





