छत्तीसगढ़

संविधान बोर्ड पर कालिख पोतने से लोग नाराज, जीआरपी चौकी का किया घेराव

Nilmani Pal
7 Dec 2022 10:37 AM GMT
संविधान बोर्ड पर कालिख पोतने से लोग नाराज, जीआरपी चौकी का किया घेराव
x

दुर्ग। जिले में भारत का संविधान बोर्ड पर कालिख पोतने से लोग नाराज, जीआरपी चौकी का किया घेराव का मामला सामने आया है। इस बात को लेकर बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य नाराज लोगों ने जीआरपी चौकी का घेराव किया। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

एएसपी दुर्ग संजय ध्रुव ने बताया कि जीआरपी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रेल नगर में बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के चलते नव निर्मित संविधान चौक को सजाया गया था। यहां बड़े बड़े बोर्ड लगाकर भारत का संविधान लिखा गया था। बीती रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने संविधान चौक पर लगे बोर्ड पर कालिख पोत दी। इतना ही नहीं उन्होंने बोर्ड में अश्लील शब्द लिख दिया है। इस बात की जानकारी लगते ही सैकड़ों की संख्या में अंबेडकर वादी लोगों ने जीआरपी चौकी में मामले की शिकायत की। मामला बढ़ने पर उन्होंने जीआरपी चौकी का घेराव किया और नारेबाजी की।

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story