छत्तीसगढ़

भृत्य बर्खास्त, आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के नाम पर कर रहा था वसूली

Nilmani Pal
21 Jun 2023 11:27 AM GMT
भृत्य बर्खास्त, आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के नाम पर कर रहा था वसूली
x
CG का मामला

बालोद। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु लेनदेन की शिकायत मिलने पर स्कूल के भृत्य को बर्खास्त किया गया है। कलेक्टर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय डौंडी में सत्र 2023-24 में विभिन्न कक्षा में प्रवेश दिलाने के नाम पर संस्था के संविदा कर्मचारी मोहित कुमार धनकर ( भृत्य) के द्वारा पालकों से राशि लिए जाने संबंधी शिकायतें मिली थी।

कलेक्टर ने 2 सदस्यीय समिति बनाकर इसकी जांच करवाई और स्कूल के प्राचार्य और मोहित कुमार धनकर को नोटिस देकर उनका बयान भी दर्ज करवाया। कल 20 जून को हुए बयान में मोहित कुमार धनकर ने पालको से राशि वसूलने की बात स्वीकार की। जिसके बाद जांच कमेटी ने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मोहित कुमार धनकर भृत्य संविदा के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम दो सामान्य (1) के उपनियमों के विपरीत पाते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Next Story