छत्तीसगढ़
गरियाबंद में पेंशन हेराफेरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 Jun 2025 10:05 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
छग
Gariaband. गरियाबंद। गरियाबंद जिले की फिंगेश्वर पुलिस ने पेंशन आहरण के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इन आरोपियों ने मृतक शासकीय कर्मचारियों के नाम पर पेंशन जारी कर करीब ₹2.80 लाख की हेराफेरी की थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद मज़हर बेग (कार्यालय फिंगेश्वर) और खोलसाबहार राम ध्रुव (शासकीय हाई स्कूल, भीरगांव) शामिल हैं।
पुलिस को यह कार्रवाई उस वक्त करनी पड़ी जब ग्राम भीरगांव निवासी वाईल विशाखा बाई ने थाना फिंगेश्वर में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की कि वर्ष 2021 में उसके पति श्री नेरसिंहायन दीवान का निधन हो चुका है, लेकिन कार्यालय फिंगेश्वर में पदस्थ मोहम्मद मज़हर बेग द्वारा मृतक के नाम से पेंशन आहरण कर ₹2,80,000 रुपए निकाल लिए गए हैं। जांच में यह बात सामने आई कि इस राशि को धोखाधड़ी कर मृतक के खाते से निकाला गया था।
इसी प्रकार ग्राम अकलतरा निवासी एक अन्य महिला ने आवेदन देकर बताया कि खोलसाबहार राम ध्रुव द्वारा भी मृतक कर्मचारी के नाम पर ₹2,00,000 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश पर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गई। पुलिस पूछताछ में मोहम्मद मज़हर बेग ने और एक अन्य पूछताछ में खोलसाबहार राम ध्रुव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों के विरुद्ध धारा 381(4), 61(2), 3(5) बीपीएसएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में थाना फिंगेश्वर की पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आरोपियों को त्वरित समय में गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
Tagsपेंशन घोटालाफर्जीवाड़ा गिरफ्तारीगरियाबंद पुलिस कार्रवाईफिंगेश्वर थाना धोखाधड़ीसरकारी धन की चोरीमृत कर्मचारी पेंशन फर्जीवाड़ाRaipur Pension ScamGariaband PoliceFake Pension WithdrawalGovernment Fraud ArrestFinancial Crime Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





