Pegasus मामला: जासूसी विवाद पर हमलावर हुई कांग्रेस, राजीव भवन से राजभवन तक मार्च

रायपुर:- संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार है। हाल ही में फोन हैकिंग मामले के खुलासे को लेकर विपक्ष एकजुट है और सरकार से जवाब मांग रहा है। कांग्रेस, लेफ्ट समेत अन्य पार्टियों द्वारा अब इस मसले पर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) जांच कराने की मांग की गई है। वहीं, संसद के दोनों सदनों में भी विपक्ष की ओर से इस मसले को उठाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में पेगासस जासूसी विवाद पर सियासत जारी है। इस मसले को लेकर कांग्रेस राजीव भवन से राजभवन तक मार्च करेगी। दोपहर 1 बजे राजीव भवन से कांग्रेसी मार्च के लिए राजभवन कूच करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





