छत्तीसगढ़

शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिरफ्तार, करोड़ों रुपए गबन कर फरार थे

Nilmani Pal
20 Oct 2024 6:31 AM GMT
शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिरफ्तार, करोड़ों रुपए गबन कर फरार थे
x

दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर में अपोलो बीएसआर की शुरूआत करने वाले और नामी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. एमके खंडूजा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें कोलकाता से लेकर दुर्ग पहुंच चुकी है। उनके ऊपर बीएसपी कर्मचारियों, शहर के बड़े ग्रुप और अन्य लोगों से करोड़ों रुपए का गबन का आरोप है।

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. खंडूजा बी.एस.आर अपोलो हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक BSR स्कैन सेंटर भिलाई- दुर्ग- नागपुर के डायरेक्टर थे। वो नेहरू नगर पूर्व में रहते थे। पिछले कुछ सालों से वो शहर के लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करके फरार थे।

सुपेला थाने की स्मृति नगर चौकी में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली की डॉ. खंडूजा कोलकाता पश्चिम बंगाल में छिपकर रह रहा है। एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर उप निरीक्षक वरुण देवता और प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम को वहां भेजा गया। पुलिस की टीम ने कोलकाता जाकर शनिवार को डॉ. खंडूजा को गिरफ्तार किया। पुलिस उन्हें लेकर भिलाई पहुंच चुकी है। उन्हें सुपेला थाने में रखा गया है। पुलिस खंडूजा से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि खंडूजा ने कई करोड़ रुपए का गबन किया है। जल्द ही इस मामले में खुलासा भी किया जा सकता है।

Next Story