मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्लास्टिक बंदी के संदेशक पदयात्री रोहन अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्लास्टिक बंदी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पदयात्रा पर निकले रोहन अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। रोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी उम्र 20 वर्ष है और प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए 25 अगस्त 2020 से अपने पैदल सफर की शुरुआत की है। वे अब तक 16 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं । उनका लक्ष्य प्लास्टिक से मुक्ति के इस संदेश को लेकर रूस के साइबेरिया तक पैदल यात्रा करने का है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छोटी सी उम्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पदयात्रा कर रहे रोहन अग्रवाल के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





