छत्तीसगढ़
'पाई-पाई का हिसाब है'...ED के समन के बाद भड़के पीसीसी चीफ
jantaserishta.com
26 Feb 2025 1:27 PM IST

x
फाइल फोटो
छत्तीसगढ़.
रायपुर: सुकमा और कोंटा के राजीव भवन निर्माण को लेकर ईडी के समन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पारा चढ़ा हुआ है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उल्टे भाजपा पर 15 साल की काली कमाई से कार्यालय के निर्माण का आरोप मढ़ा है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में ईडी से 200 करोड़ की लागत से बने बीजेपी कार्यालय का हिसाब लेने की कही बात है. उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. उन्होंने सेंट्रल एजेंसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया.
बैज ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग और छेर-छेरा पुन्नी के दान से कांग्रेस भवन बना था. हमारे पास पाई-पाई का हिसाब है, उसकी जानकारी देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या 5 स्टार होटल की तरह बने बीजेपी मुख्यालय के लिए ईडी बीजेपी से पूछताछ करेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





