छत्तीसगढ़
पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, बताया किन लोगों को मिलेगा टिकट
jantaserishta.com
6 Aug 2023 10:17 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक बार फिर भगवान राम और हनुमान को याद करते हुए भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ना राम हैं ना बजरंगबली. उनके पास सिर्फ एक ही सहारा है, नरेंद्र मोदी. लेकिन उन्हें भी कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में देख लिए हैं. बैज ने पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि मणिपुर या हरियाणा जाएं, छत्तीसगढ़ आने की क्या जरूरत ?
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पहले मणिपुर जाना चाहिए लेकिन वो उस पर भी राजनीति कर रहे हैं. मणिपुर से छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जोड़ रहे हैं. उन्हें हरियाणा जाना चाहिए. हरियाणा भी जल रहा है. लेकिन वो छत्तीसगढ़ का दौरा कर वोट मांग रहे हैं. डबल इंजन की सरकार के राज में प्रदेश जल रहा है, लेकिन उनको इसकी चिंता नहीं है. उनको चुनाव की चिंता है. छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह से समझती है, यहां की जनता कांग्रेस को ही चुनेगी. यहां कांग्रेस की ही सरकार बनेगी.
रायपुर शहर और ग्रामीण की बैठक में शामिल होने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे दीपक बैज ने ये साफ कर दिया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सभी समीकरण देखकर कांग्रेस सिर्फ विनिंग कैंडिडेट को ही टिकट देगी. लेकिन सभी मिलकर काम करेंगे.
Tagsपीसीसी चीफ दीपक बैजछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कांग्रेसPCC Chief Deepak BaijChhattisgarhChhattisgarh Congress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





