छत्तीसगढ़
अंगदान-देहदान के प्रणेता पवन केसवानी को मिला विशेष सम्मान
Shantanu Roy
23 Aug 2025 9:31 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। अंगदान और देहदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए विगत 18 वर्षों से लगातार काम कर रहे प्रणाम संस्था के अध्यक्ष पवन केसवानी को शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, बिलासपुर में विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में “अंगदान एवं देहदान: वर्तमान प्रक्रिया, परिदृश्य, चुनौतियां एवं संभावनाएं” विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पवन केसवानी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। पवन केसवानी ने अपने संबोधन में अंगदान और देहदान के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने 18 वर्षों के अनुभव और जनजागरूकता अभियानों को साझा किया।
उन्होंने बताया कि कैसे उनकी संस्था ने अब तक 2100 से अधिक लोगों को अंगदान और देहदान के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्याम सुंदर दुबे, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी यशपाल ध्रुव और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत निषाद मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अंगदान-देहदान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई और युवाओं को इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





