छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का रास्ता साफ, पहली लिस्ट जल्द

jantaserishta.com
18 Sept 2024 10:53 AM IST
छत्तीसगढ़: निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का रास्ता साफ, पहली लिस्ट जल्द
x

फाइल फोटो

रायपुर: विष्णुदेव सरकार गठन के नौ माह बाद आखिरकार अब निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का भाजपा नेताओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी पदाधिकारियों में सहमति बन गई है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में लिस्ट जारी होगी।
पहली लिस्ट में प्रवक्ता, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई नाम लगभग तय हैं। इनके अलावा संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता में से किसी एक को निगम या मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जारी है। छगन लाल मूंदड़ा और प्रीतेश गांधी का भी नाम सामने आ रहा है।
निगम-मंडलों, बोर्ड और आयोग में नियुक्तियां दो चरणों में होगी। पहली लिस्ट में 16 नामों पर सहमति बनी है। ये लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। वहीं दूसरी लिस्ट नगरीय निकाय चुनाव के बाद आने की संभावना बीजेपी नेताओं ने जताई है।
सीएम का सलाहकार अभी नहीं
बैठक में यह तय किया गया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार के तौर पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं की जाएगी। चर्चा थी कि जल्द ही दो सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी। उनके नाम भी चर्चा में आए थे, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार फिलहाल किसी को भी सलाहकार बनाए जाने की कोई योजना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story