छत्तीसगढ़

पटवारी ने किया सुसाइड, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर मिली लाश

Nilmani Pal
12 Sept 2023 2:46 PM IST
पटवारी ने किया सुसाइड, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर मिली लाश
x
छग

जगदलपुर। बस्तर थाना क्षेत्र के बागमोहलई के सरकारी क्वार्टर में पटवारी ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी देर रात पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि जगदलपुर मोहन नगर में रहने वाले पटवारी संजय महापात्र (40 वर्ष) रोजाना की तरह सोमवार को भी अपने कार्यालय बस्तर गए, जहां अपने कार्यालय के कार्यों को करने की बात सामने आई। संजय महापात्र के द्वारा देर शाम को भी अपनी पत्नी से बात की, वहीं रात होने के कारण जब घर नहीं लौटे तो संजय के बेटे ने अपने ताऊ प्रदीप महापात्र को फोन पर सूचना दी कि रात होने के बाद भी पिता अब तक घर नहीं लौटे हैं। प्रदीप महापात्र रात को ही कुछ लोगों के साथ संजय की खोजबीन में लग गए।

रात को जब वे संजय के सरकारी कार्यालय वाले ऑफिस में पहुंचे तो देखा कि संजय ने एक पतले से रस्सी को गले में बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी बस्तर थाना में दी गई। जिसके बाद शव का पंचनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया गया है, वहीं रूम को भी बंद कर दिया है।


Next Story