छत्तीसगढ़
नियम-कानून तोड़ा पटवारी ने, कलेक्टर भी हैरान, दिए FIR के निर्देश
jantaserishta.com
9 Feb 2025 8:20 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ में पटवारी क्या बेलगाम हो गए हैं? दरअसल कोरबा की घटना कुछ यूँ ही बयां करती नजर आ रही है. पटवारी ने नियम कानून को ताक पर रखकर 250 एकड़ जमीन की बंदरबांट कर दी. इस मामले का खुलासा होने के बाद कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही पटवारी समेत राजस्व रिकॉर्ड में गैर कानूनी ढंग से अपना नाम चढ़वाने वाले दस लोगों के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं.
कलेक्टर अजीत बसंत ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी. जांच में छोटे झाड़ के जंगल के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम पर चढ़ाए जाने की पुष्टि हुई. यही नहीं लोगों ने अपने नाम से चढ़ाई गई जमीन को विभिन्न बैंकों में बंधक बनाते हुए लोन भी ले लिया है.
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पटवारी लोकेश्वर मैत्री को निलंबित करते हुए पटवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर बिट्टू के साथ कथित 10 भूमि स्वामियों के खिलाफ कलेक्टर ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





