छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में पटवारी रिश्वत मामला गरमाया, कार्रवाई के दिए निर्देश

SHIDDHANT
7 May 2026 10:39 PM IST
सुशासन तिहार में पटवारी रिश्वत मामला गरमाया, कार्रवाई के दिए निर्देश
x
छत्तसीगढ़
Gariaband गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चल रहे “सुशासन तिहार 2026” के दौरान गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के पाटसिवनी में आयोजित समाधान शिविर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
5 मई को आयोजित जनसभा में स्थानीय विधायक रोहित साहू ने मंच से एक मौखिक शिकायत पर सख्त रुख अपनाया। शिकायत में एक पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। इस पर विधायक ने कहा कि ऐसे घूसखोर पटवारियों को तत्काल हटाया जाए। बाद में जांच में 40 हजार रुपये रिश्वत लेने की बात सामने आने पर उन्होंने कलेक्टर से एफआईआर दर्ज करने तक के निर्देश देने को कहा।
विवाद तब और बढ़ गया जब विधायक ने मंच से यह भी कह दिया कि घूस लेने वाले पटवारी को चप्पल से मारेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई और विवाद गहरा गया। इसी बीच मामले को लेकर संगठन स्तर पर नाराजगी भी सामने आई है। संघ से जुड़े लोगों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाते हुए सुशासन तिहार का बहिष्कार किया है। घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर बहस तेज हो गई है।
Next Story