छत्तीसगढ़

पटवारी गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

Nilmani Pal
2 Jun 2022 9:36 AM IST
पटवारी गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
x
सांकेतिक  तस्वीर 

जांजगीर। घूसखोर पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल कोडाभाट के किसान ने अपनी शिकायत में पटवारी देवेंद्र साहू से अपने जमीन का नक्शा सुधारने के लिए आवेदन दिया था. लेकिन पटवारी ने पैसा मिलने पर ही काम पूरा होने की बात की थी. पटवारी ने 5 हजार रुपए की मांग की थी.

जिसके तंग आकर उसको पैसा तो दिया गया लेकिन पीड़ित ने वीडियो भी वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व महाकमे में हड़कंप मच गया. पामगढ़ एसडीएम ने वीडियो के आधार पर ही पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की. फिलहाल पटवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Next Story