छत्तीसगढ़

पेट्रोलिंग टीम ने की बड़ी कार्रवाई, देवेंद्र नगर इलाके में अंग्रेजी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Admin2
20 May 2021 6:42 AM GMT
पेट्रोलिंग टीम ने की बड़ी कार्रवाई, देवेंद्र नगर इलाके में अंग्रेजी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता के खबर का असर

जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।

रवि साहू और आशिफ नेहरू नगर (गैंग) को क्यों नहीं पकड़ते साहब, दोनों तस्कर तो करोड़ो का गांजा और शराब बेचते है. रायपुर के युवा पीढ़ी को ख़राब कर रहे है...

रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर तीन लोगों के पास के 7 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। देवेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर सड़को पर खड़े होकर तीन लोग अंग्रेजी शराब बेच रहे थे जिनको पकड़ने के लिए देवेंद्र नगर पेट्रोलिंग की टीम बनाई गई और तत्काल मौके पर भेजा गया जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के नाम कोणाल मोरयानी, ऋषभ मोरयानी और विजय यादव को गिरफ्तार किया गया और आईपीसी के आबकारी एक्ट की धारा 34-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. कुनाल मोरयानी पिता स्व. महेश मोरयानी उम्र 25 वर्ष साकिन देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 म0न0 ई/58 जलाराम प्रोविजनल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

02. ऋषभ मोरयानी पिता स्व. महेश मोरयानी उम्र 24 वर्ष साकिन देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 म0न0 ई/58 जलाराम प्रोविजनल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

03. विजय यादव पिता शिव यादव उम्र 30 वर्ष सा. शिव मंदिर के पास पंडरी ताजनगर चैकी थाना सिविल लाईन रायपुर।


Next Story