छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर रायपुर में गूंजेंगी CRPF बैंड की देशभक्ति धुनें

jantaserishta.com
12 Aug 2026 10:34 AM IST
स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर रायपुर में गूंजेंगी CRPF बैंड की देशभक्ति धुनें
x
​रायपुर: ​स्वतंत्रता दिवस की 80वीं पावन वर्षगांठ के सुअवसर पर राजधानी रायपुर का कोना-कोना 'वंदे मातरम्' और 'आजादी का महोत्सव' के संगीतमय स्वरों से सराबोर होने जा रहा है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के तहत ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ, रायपुर द्वारा शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और मॉल में एक भव्य एवं आकर्षक 'बैंड डिस्प्ले' कार्यक्रम की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। 7 अगस्त से शुरू हुआ यह देशभक्ति पूर्ण संगीतमय सफर 15 अगस्त तक शहरवासियों को राष्ट्रीय भावना के अनूठे रंग में रंगता रहेगा।
जनता में देशभक्ति के प्रति एक नया उत्साह फूंकने का प्रयास
​जवानों के उत्कृष्ट बैंड दस्ते द्वारा प्रस्तुत की जा रही मनमोहक धुनों के माध्यम से जहाँ एक ओर देश के वीरों के शौर्य और बलिदान को नमन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता में देशभक्ति के प्रति एक नया उत्साह फूंकने का प्रयास हो रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा इस तरह तय की गई है कि शहर के अधिक से अधिक लोग इस गौरवमयी आयोजन के साक्षी बन सकें। सेरीखेड़ी में 12 अगस्त को जोरा मॉल में शाम 4 से 5 बजे तक खरीदारी और मनोरंजन के लिए आए परिवारों को देशप्रेम के गानों से मंत्रमुग्ध किया जाएगा। मोंटेसरी स्कूल जीसी में 13 अगस्त को सुबह 10 से 10:30 बजे तक विशेष बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह ​14 एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या तथा मुख्य पर्व पर अटल नगर स्थित बालको मेडिकल सेंटर में शाम 4 से 5 बजे तक राष्ट्रभक्ति धुनों का भव्य समापन होगा।
​ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ रायपुर के कमान्डेंट आशीष यादव ने राजधानी की समस्त प्रबुद्ध जनता, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों से इस गरिमामयी आयोजन में भारी संख्या में शामिल होकर जवानों का उत्साहवर्धन करने और स्वतंत्रता के इस पावन पर्व को एक साथ मिलकर यादगार बनाने का आह्वान किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story