छत्तीसगढ़

अस्पताल की तीसरी मंजिल से मरीज का परिजन कूदा, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
5 May 2026 7:22 PM IST
अस्पताल की तीसरी मंजिल से मरीज का परिजन कूदा, मची अफरातफरी
x
जगदलपुर: मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला मेडिसिन वार्ड 1 के बाथरूम से एक मरीज के पति ने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी सफाई कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को दी। जिसके बाद मरीज को आपातकाल ले जाया गया। जहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिए वार्ड में भर्ती किया गया है।
ज्ञात हो कि मारडूम निवासी महिला पायके माड़वी को पीलिया के चलते फीमेल मेडिसिन वार्ड 1 में 18 नम्बर बिस्तर में भर्ती किया गया है। जहाँ आज सुबह पायके का पति लक्ष्मण बाथरूम में जाने के बाद वहां लगे लोहे के रॉड को को मोड़ते हुए खिड़की में चढ़ गया और अचानक से कूद पड़ा।
नीचे काम कर रहे सफाई कर्मी यह देख डर गए और सुरक्षाकर्मियों को आवाज लगाई गई। सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए घायल को उठाकर बेहतर उपचार के लिए आपातकाल में भर्ती किया गया। जहाँ से उसे वार्ड में भर्ती किया गया है।
वहीं इस घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू भी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले घायल को देखने के लिए गए। उसके बाद चिकित्सकों को बेहतर उपचार की बात कहते हुए सर्जरी विभाग के एचओडी को मामले के बारे में बताया।
एचओडी ने भी घायल को देखने के बाद जूनियर डॉक्टरों को इलाज के बारे में बताया। वहीं इसके बाद अधीक्षक वार्ड पहुँचे। जहाँ उस खिड़की को भी देखे। जहां से मरीज ने छलांग लगाया था। इसके बाद आला अधिकारियों की बैठक ली गई और हॉस्पिटल में जितने भी इस तरह से टूट फूटे खिड़की है उन्हें जल्द से जल्द रिपेयर करने की बात कही गई है।
वहीं मरीज के परिजनों का कहना था कि युवक की दिमागी हालात ठीक नहीं है। जिसके चलते इतना बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story