छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य केंद्र में गर्मी झेल रहे है मरीज, पंखे बंद

Nilmani Pal
30 May 2024 4:28 AM GMT
स्वास्थ्य केंद्र में गर्मी झेल रहे है मरीज, पंखे बंद
x
छग

कोरबा/पाली । भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके बाद भी पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए गर्मी से निपटने का पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। अस्पताल के ज्यादातर वार्ड में कई पंखे बंद पड़े हैं।

पूछने पर स्टाप ने बताया कि पंखे खराब हो गए हैं, वहीं मरीजों के लिए वार्ड में कूलर तो हैं, लेकिन कूलर की पानी मोटर बंद हैं। गर्मी में मरीजों क्या हाल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने कहा कि गर्मी की वजह से उनका जी घबराता है।

पुरूष और महिला वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वजनों ने बताया कि वार्ड के एक पंखा बंद है और जो पंखे कूलर चल रहे हैं वे भी गर्म हवा फेंकते है। यहां भर्ती मरीजों का गर्मी के कारण बुरा हाल हो रहा हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए स्वजन मरीज को गमछे से हवा कर रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

Next Story