छत्तीसगढ़
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने किया सुसाइड, पैंट को बनाया मौत का फंदा
jantaserishta.com
11 Aug 2026 2:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव पैंट से बने फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे नारद लहरे ने अपनी फूल पैंट से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अस्पताल परिसर में शव मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से चक्रधर नगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





