छत्तीसगढ़

PAT और PVPT भर्ती परीक्षा कल

Nil dhankar
1 July 2023 4:13 PM IST
PAT और PVPT भर्ती परीक्षा कल
x

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ . व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा कल रविवार 2 जुलाई को प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 तक पी. ए. टी./पी.वी.पी. टी. भर्ती परीक्षा 2023 आयोजित है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा में जिले के तकरीबन 1200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से बेमेतरा 03 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें शास. पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा, लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शास.कन्या महाविद्यालय बेमेतरा एवं शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय बेमेतरा है।

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें। व्यापम से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि ले जाना प्रतिबंध है ।

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए उड़नदस्ता दल पहले ही गठित किये हैं साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने व परीक्षा पश्चात् पुनः सुरक्षित जमा करने हेतु पर्यवेक्षक की नियुक्ति करते हुए पर्याप्त मात्रा में परीक्षा केन्द्रवार पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई है।

Next Story